Playground >> Article

बढ़ते कदम – पहला कदम कार्यक्रम की पत्रिका

Author(s):
Dr. Usha Choudhary, Jatan Sansthan

बढ़ते कदम पत्रिका, पहला कदम कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से प्रकाशित की जाती है। यह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और समुदाय के अन्य हितधारकों के लिए एक प्रेरणादायी और उपयोगी संसाधन है। पत्रिका का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास को खेल, कहानी, कविता और गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित करना है।

संरचना और सामग्री

प्रत्येक अंक में एक विशेष विषय चुना जाता है, जो बच्चों के लिए सीखने और खेलने का आधार बनता है। इस विषय से जुड़ी सामग्री को चार भागों में प्रस्तुत किया जाता है:

  • संदेश:
    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरक संदेश, जिससे वे बच्चों को खेल और गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर दें।
    • अभिभावकों के लिए संदेश, जिसमें बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर कर मिट्टी और खुले वातावरण में खेलने के महत्व को समझाया जाता है।
  • कहानी:
    हर अंक में एक रोचक कहानी होती है, जो बच्चों को पारंपरिक खेलों, संस्कृति और सामूहिकता से जोड़ती है। कहानी के अंत में प्रश्न दिए जाते हैं, ताकि बच्चों की समझ और संवाद कौशल का विकास हो सके।
  • कविता और गतिविधियाँ:
    बच्चों के लिए सरल और आकर्षक कविताएँ दी जाती हैं, जिनमें खेल और संस्कृति की झलक होती है। साथ ही रंग भरने, कागज मोड़ने जैसी गतिविधियाँ भी शामिल होती हैं, ताकि बच्चे रचनात्मकता और आनंद के साथ सीख सकें।
  • केस स्टडी:
    पत्रिका के अंतिम भाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों के प्रयासों को केस स्टडी के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, किसी गाँव में समुदाय द्वारा बालवाड़ी केंद्र को संचालित करने की पहल या किसी सहायिका द्वारा बच्चों को नियमित रूप से केंद्र तक पहुँचाने या कार्यकर्त्ता द्वारा किय जाने वाले नवाचार या प्रयास। ये केस स्टडी अन्य समुदायों को प्रेरित करती हैं और सहभागिता की भावना को मजबूत करती हैं।

 

महत्व और प्रभाव

यह पत्रिका बच्चों के देखभाल करने वालों के लिए बच्चों  के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करती है।

  • पारंपरिक खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व और सहयोग की भावना विकसित होती है।
  • कहानियाँ और कविताएँ बच्चों की कल्पनाशीलता और भाषा कौशल को प्रोत्साहित करती हैं।
  • गतिविधियाँ बच्चों को रचनात्मकता और आत्मविश्वास प्रदान करती हैं।
  • केस स्टडी समुदाय में जिम्मेदारी और सहभागिता की मिसाल पेश करती हैं।

 

निष्कर्ष

बढ़ते कदम पत्रिका केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक कदम है। यह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और समुदाय को जोड़कर बच्चों के लिए सीखने और खेलने का वातावरण तैयार करती है।

Budhte Kadam – The Magazine of the Pehla Kadam Program

Budhte Kadam magazine is published regularly under the Pehla Kadam program. It serves as an inspiring and useful resource for Anganwadi workers, parents, and other community stakeholders. The magazine’s purpose is to encourage the holistic development of children through play, stories, poems, and activities.

Structure and Content

Each issue focuses on a special theme, which becomes the basis for children’s learning and play. The content related to this theme is presented in four parts:

  • Messages:
    • Motivational messages for Anganwadi workers, encouraging them to provide opportunities for children to learn through play and activities.
    • Messages for parents, highlighting the importance of keeping children away from mobile phones and television, and instead encouraging them to play in open spaces and connect with nature.
  • Story:
    Every issue includes an engaging story that connects children with traditional games, culture, and community life. At the end of the story, questions are provided to help develop children’s comprehension and communication skills.
  • Poems and Activities:
    Simple and attractive poems are included for children, reflecting the essence of play and culture. Alongside, creative activities such as coloring and paper folding are provided to nurture imagination and joy in learning.
  • Case Studies:
    The final section of the magazine presents the efforts of Anganwadi workers and parents in the form of case studies. For example, initiatives where communities take responsibility for running Balwadi centers, or where helpers ensure children’s regular attendance, or where workers introduce innovations in their practices. These case studies inspire other communities and strengthen the spirit of participation.

 

Significance and Impact

This magazine motivates caregivers to promote the physical, mental, and social development of children.

  • Through traditional games, children develop discipline, leadership, and cooperation.
  • Stories and poems encourage imagination and language skills.
  • Activities build creativity and self-confidence.
  • Case studies highlight community responsibility and participation as exemplary practices.

 

Conclusion

Budhte Kadam magazine is not just a publication, but a step toward building a brighter future for children. By connecting Anganwadi workers, parents, and communities, it creates an environment where children can learn and grow through play.

 

Share
Tweet
Email
Share
Share

Related Content